रांची सदर अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन खत्म, मरीजों को हो रही परेशानी

Rupa Kumari | March 18, 2026 | 12:06 PM IST
  • ड्यू डेट पार होने का खतरा, 20-21 मार्च तक नई खेप आने की उम्मीद

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के सदर अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन खत्म हो जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते के काटने के बाद रोजाना बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

मरीजों का हंगामा, बढ़ा संक्रमण का डर

मंगलवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई जब इंजेक्शन नहीं मिलने से नाराज मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। लोगों का कहना है कि निर्धारित समय पर डोज नहीं मिलने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: फार्मेसी काउंसिल की सदस्य पर फर्जीवाड़े का आरोप, निबंधक से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग

बच्चों और मरीजों की बढ़ी चिंता

रातू से आई एक महिला अपने ढाई साल के बेटे को कुत्ता काटने के बाद इंजेक्शन दिलाने पहुंची, लेकिन उसे वैक्सीन नहीं मिल सकी। वहीं खटंगा निवासी अभय कुमार ने बताया कि उनका दूसरा डोज 17 मार्च को लगना था, लेकिन अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी।

20-21 मार्च तक नई खेप आने की उम्मीद

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एंटी रैबिज वैक्सीन की नई खेप 20 या 21 मार्च तक आने की संभावना है। तब तक मरीजों को इंतजार करना पड़ सकता है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। इस बीच रिम्स में फिलहाल एंटी रैबिज का पहला डोज उपलब्ध है, जिससे कुछ मरीजों को राहत मिल रही है।

Share this news

संबंधित खबरें