रांची में 16 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा फार्मेसी रिसर्च प्रोग्राम

Rupa Kumari | March 14, 2026 | 03:44 PM IST
  • देशभर के विद्यार्थी और शोधकर्ता करेंगे नए शोध और नवाचार प्रस्तुत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में पहली बार औषधि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को समर्पित राज्य के सबसे बड़े कार्यक्रम “फार्मेसी अन्वेषण 2026” का आयोजन 16 मार्च को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची द्वारा किया जा रहा है, जिसे भारत की औषधि परिषद का सहयोग और प्रायोजन प्राप्त है।

स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर भारत की औषधि परिषद के कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: फार्मेसी काउंसिल में प्रभारी निबंधन सचिव की नियुक्ति का मामला विधानसभा में उठा

कई प्रमुख अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा तथा झारखंड सरकार की औषधि निदेशक श्रीमती रितु सहाय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। साथ ही भारत की औषधि परिषद के पंजीयक अनिल मित्तल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे नए शोध और नवाचार

इस आयोजन में देशभर के औषधि संस्थानों के विद्यार्थी अपने नवीन शोध कार्य, पोस्टर प्रस्तुति, नई दवा विकास के विचार तथा औषधि क्षेत्र से जुड़े नवाचार प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम झारखंड में औषधि अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Share this news

संबंधित खबरें