मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नितिन प्रकाश बने चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष, 21 पार्षदों के साथ ली शपथ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा :झारखंड के चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के तहत सदर अनुमंडल कार्यालय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार ने अध्यक्ष और सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई नगर परिषद टीम ने शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया।

विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा

शपथ लेने के बाद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि चाईबासा शहर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा बस स्टैंड में ‘अमृत धारा’ टंकी बंद, यात्रियों को पेयजल के लिए हो रही परेशानी

स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं पर फोकस

अध्यक्ष ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़क, पानी, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि शहरवासियों को बेहतर और आसान सेवाएं मिलें। इसके लिए परिषद और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाएगा।

समारोह में कई अधिकारी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और नगर परिषद के बीच बेहतर तालमेल से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

पार्षदों ने लिया जनसेवा का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और चाईबासा शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-bus-stand-drinking-water-problem-amrit-dhara-tank-closed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किरीबुरू में सेल अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी, 10 लाख के जेवर समेत नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

चक्रधरपुर के विकास को गति देने में जुटे विधायक सुखराम उरांव, सड़क-बिजली-पेयजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

बंगाल चुनाव में BJP का खर्च कांग्रेस के पांच चुनावों के कुल खर्च से अधिक, EC को दिए विवरण से खुलासा

गिरिडीह कॉलेज में 5 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की अनुमति मांगी, अटॉर्नी जनरल को लिखा पत्र

ECI में मतभेद की रिपोर्ट के बाद विपक्ष का हमला, राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक ने ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवाल

Leave a Comment