Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा में रागिनी सिंह के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी में शुक्रवार को भाजपा विधायक रागिनी सिंह के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जवाब देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सदन में रागिनी सिंह ने अस्पतालों में इलाज और बिल से जुड़े एक मामले को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें :एलपीजी किल्लत और बढ़ती तेल कीमतों के खिलाफ रांची में विरोध, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल
अस्पताल ने बिल नहीं चुकाने पर शव देने से किया इनकार
रागिनी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने पहले घोषणा की थी कि अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो अस्पताल को कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र झरिया में होली के दिन एक व्यक्ति बीमार पड़ गया। इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 2 लाख 75 हजार रुपये हो गया। उन्होंने बताया कि बिल में सिर्फ 20 हजार रुपये की कमी होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इनकार कर दिया।
सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल, मंत्री के जवाब से सदन में हलचल
भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करती है, लेकिन वे जमीन पर लागू होती नहीं दिखतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी नीतियां मरीजों और उनके परिवारों के लिए कितनी प्रभावी हैं और क्या इनका लाभ वास्तव में आम लोगों तक पहुंच रहा है। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका, जिसके बाद सदन में हलचल का माहौल बन गया। विपक्षी विधायकों ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
Reporter | Samachar Post