मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची-छत्तीसगढ़ रूट की एसी बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

--Advertisment--

  • खरसिदाग रिंग रोड पर अचानक धधक उठी बस, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, एक दर्जन यात्रियों का सामान जला

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस आग के गोले में बदल गई। हालांकि बस ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार ‘शिवनाथ’ नाम की एसी बस रांची से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस खरसिदाग इलाके में रिंग रोड पर पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका और दरवाजा खोलकर यात्रियों को तेजी से बाहर निकलने में मदद की। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। इस घटना में करीब एक दर्जन यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें :108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, शोषण और वेतन विसंगतियों के खिलाफ 13 मार्च को श्रम भवन का घेराव

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, राहत-बचाव कार्य शुरू किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-108-ambulance-workers-protest-samman-foundation-pf-esi-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment