Samachar Post रिपोर्टर,रांची :हेमंत सोरेन से सोमवार को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमारने ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक झारखंड विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई, जहां विभाग के कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री को सौंपी बजट 2026-27 की प्रति
मुलाकात के दौरान प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए बजट दस्तावेज की प्रति सौंपी। साथ ही उन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों और विभाग की प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी। प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत और नई परियोजनाओं के जरिए सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें :घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति पर मंत्री सुदिव्य सोनू का जवाब, कहा- प्रक्रिया में कोई गलती नहीं
नए वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर चर्चा
बैठक के दौरान 2026-27 के लिए प्रस्तावित नई योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इन योजनाओं में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण, अपग्रेडेशन और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन परियोजनाओं के लागू होने से आने वाले समय में झारखंड में सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
Reporter | Samachar Post