मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू के कउवल गांव में दोहरी हत्या, दामाद ने सास की जान ली, परिजनों ने उसे भी मार डाला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पहले एक दामाद ने कुदाल से अपनी सास की हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला।

क्या है मामला?

मृतक दामाद की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के खेतपुरा गांव का रहने वाला था। प्रमोद की शादी वर्ष 2021 में कउवल गांव की शोभा कुमारी से हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रमोद मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इसी कारण इलाज के लिए अपने ससुराल आया हुआ था।

कैसे हुई वारदात?

शुक्रवार को अचानक प्रमोद ने घर में रखी कुदाल उठाई और अपनी सास सुशीला देवी पर हमला कर दिया। वह उनका पीछा करते हुए लगातार वार करता रहा, जिससे मौके पर ही सुशीला देवी की मौत हो गई।
सास की हत्या के बाद प्रमोद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों और गांववालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने प्रमोद पर हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment