Samachar Post रिपोर्टर,रांची :होली के त्योहार को देखते हुए राजधानी के अस्पतालों ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 मार्च को होली के दिन रिम्स और सदर अस्पताल रांची में ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही गंभीर मामलों के लिए जरूरी दवाइयों का स्टॉक, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, ब्लड बैंक में अतिरिक्त रक्त भंडारण की व्यवस्था, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
यह भी पढ़ें :रामगढ़ में सड़क हादसा: गोला के पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत, इलाके में शोक
क्यों बढ़ जाती हैं समस्याएं?
होली के दौरान नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा केमिकल युक्त रंगों से त्वचा रोग, आंखों में जलन या संक्रमण, होलिका दहन के दौरान झुलसने की घटनाएं, इन्हीं संभावित जोखिमों को देखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली सुरक्षित तरीके से मनाएं, नशे में वाहन न चलाएं और त्वचा व आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
Reporter | Samachar Post