- महिला महाविद्यालय, बायपास सड़क और पेयजल समस्या को लेकर सौंपा प्रस्ताव
Samachar Post रिपोर्टर,रांची :लिट्टीपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। नेताओं ने हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके साथ ही लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बादल चौक से बिंझा होते हुए हाथीगढ़ पीडब्ल्यूडी सड़क तक बायपास सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। उनका कहना था कि इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें :बिहार में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेज, 6 जिलों में 400+ कौवों की मौत, पटना में 6000 मुर्गियां संक्रमित
पेयजल समस्या पर चर्चा
प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ जिला में पेयजल संकट की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया और शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू और हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी भी उपस्थित थे।
Reporter | Samachar Post