मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में मतगणना के दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी खास व्यवस्था

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : चास अनुमंडल क्षेत्र में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना 27 फरवरी को चास स्थित बाजार समिति परिसर के वज्रगृह में होगी। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी, समर्थक और आम लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। एसडीओ चास प्रांजल ढांडा और ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट

27 फरवरी को ट्रक और अन्य भारी वाहनों के लिए ये रास्ते निर्धारित किए गए हैं:

  • धनबाद से पुरुलिया/रांची : तेलगड़िया मोड़ – अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग
  • पुरुलिया से धनबाद : मिर्धा चेकपोस्ट – पिण्ड्राजोरा – बरमसिया – चन्दनकियारी – अमलाबाद – तेलगड़िया
  • रांची से धनबाद : जैनामोड़ – तुपकाडीह – भण्डारीदह – चन्द्रपुरा – टी-मोड़ – लोहपिट्टी
  • चन्दनकियारी से रांची : जोधाडीह मोड़ – तेलगड़िया – अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया
  • तेलगड़िया से रांची : अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग

यह भी पढ़ें: बंदगांव से लापता तीन नाबालिग चंद घंटों में बरामद, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

छोटे वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

कार, बाइक और अन्य छोटे वाहनों के लिए अलग रूट प्लान तैयार किया गया है:

  • धनबाद से पुरुलिया/रांची : तेलमच्चो पुल – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़
  • पुरुलिया से धनबाद : आईटीआई मोड़ – उकरीद मोड़ – नया मोड़ – हवाई अड्डा – सेक्टर-11 – तेलमच्चो
  • रांची से धनबाद : उकरीद मोड़ – नया मोड़ – हवाई अड्डा – सेक्टर-11 – तेलमच्चो
  • चन्दनकियारी से रांची : जोधाडीह मोड़ – तेलमच्चो पुल – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़
  • तेलगड़िया से रांची : तेलगड़िया मोड़ – तेलमच्चो – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़

NH-32 पर पूरी तरह प्रतिबंध

सबसे अहम फैसला यह है कि जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक NH-32 की दोनों लेन पूरी तरह बंद रहेंगी। जोधाडीह मोड़ के पास दोनों लेन बंद रहेंगी। आईटीआई मोड़ के पास भी दोनों लेन पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अर्थात इस हिस्से से सीधे आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय रूट का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें, ताकि मतगणना के दिन शहर में यातायात सुचारू बना रहे।

https://samacharpost.live/2026/02/bandgaon-missing-minors-rescued-chaibasa-police/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment