मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट खाली कराकर सघन तलाशी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद सिविल कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात शरारती तत्वों ने कोर्ट प्रशासन को ईमेल भेजकर परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया। सूचना मिलते ही जिला जज और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

ईमेल से फैली अफरा-तफरी

सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्पष्ट लिखा था कि कोर्ट परिसर के भीतर विस्फोटक रखा गया है। एहतियातन पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया। वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे कुछ देर के लिए न्यायिक कामकाज ठप हो गया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा के किसानों के लिए टाटा ट्रस्ट की पहल, सोलर पंप से सिंचाई, आय बढ़ने की उम्मीद

चप्पे-चप्पे की तलाशी

धमकी के बाद स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं। हाजत, कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

रांची की घटना से जुड़ाव की जांच

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रांची सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है या यह किसी शरारती तत्व की साजिश है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/02/jamtara-solar-irrigation-tata-trust/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment