Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के 2026-27 ‘अबुआ दिशोम’ बजट को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। राजद प्रवक्ता लाश यादव ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद को बधाई दी है। सबसे बड़ी घोषणा चतरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर हुई है, जिसे राजद ने राज्य के शैक्षणिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। राजद का कहना है कि विश्वविद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और पलायन में कमी आएगी। प्रवक्ता ने इसे सामाजिक न्याय और शिक्षा विस्तार की दिशा में अहम पहल बताया।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में सियासी हलचल: BJP के पुराने कार्यकर्ता अमित कुमार दास कांग्रेस में शामिल
महागठबंधन सरकार के विकास एजेंडे पर जोर
राजद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में महागठबंधन सरकार झामुमो, कांग्रेस और राजद संयुक्त रूप से विकास को गति दे रही है। विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्योग, सड़क और पुल-पुलिया निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। सरकार ने रोजगार सृजन, बेरोजगारी और पलायन रोकने को भी प्रमुख लक्ष्य में शामिल किया है। राजद ने उम्मीद जताई कि ST, SC, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पार्टी ने दोहराया कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के साथ विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही, राजद ने केंद्र सरकार के बजट में झारखंड के साथ कथित उपेक्षा का आरोप भी दोहराया। चतरा में बाबा साहेब विश्वविद्यालय की घोषणा को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज है। अब निगाहें इस पर हैं कि बजट की घोषणाएं जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से लागू होती हैं।
Reporter | Samachar Post