सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में CBI की एंट्री, पुराने मामलों की खंगाली जा रहीं फाइलें

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जिले के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में पूर्व में हुई वित्तीय गड़बड़ियों और नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

2009-2014 के मामलों पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीम कैंपस पहुंचकर विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। खासतौर पर भवन निर्माण कार्य, फंड आवंटन और शुरुआती वर्षों (2009-2014) में हुई नियुक्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी नए मामले में नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित शिकायतों के आधार पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों में BPL बच्चों के नामांकन पर घमासान, नीरा यादव के तीखे सवाल

विवादों से जुड़ा रहा है इतिहास

गौरतलब है कि स्थापना के बाद से ही CUJ कई बार विवादों में रहा है। पूर्व कुलपतियों और अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक गड़बड़ियों के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल CBI की जांच जारी है और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें