Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका स्थानीय इलाके में किराए के मकान में रहती थी। शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा में सनसनी: वोट देने निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका
किराए के मकान में रहती थी महिला
सूत्रों के मुताबिक महिला नामकुम के चायबगान इलाके में किराए पर रहती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post