मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची निकाय चुनाव: वार्ड 18 में JMM प्रत्याशी सोमवीत माजी और कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता के बीच विवाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 18 के एक मतदान केंद्र पर सोमवार सुबह राजनीतिक तनाव देखने को मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पार्षद प्रत्याशी सोमवीत माजी और कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता (उर्फ छोटू) के बीच तीखी बहस ने अचानक विवाद का रूप ले लिया। सुबह करीब 10:30 बजे मतदान प्रक्रिया जारी थी, तभी किसी मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते समर्थक भी आमने-सामने आ गए, जिससे बूथ पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। मौजूद मतदाता इस घटनाक्रम से असहज नजर आए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। दोनों नेताओं को बूथ परिसर से बाहर किया गया और समर्थकों को शांत कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :विदाई से पहले दुल्हन ने निभाया लोकतांत्रिक फर्ज, लाल जोड़े में पहुंचीं मतदान केंद्र

फिर से शुरू हुआ मतदान

पुलिस की कार्रवाई के बाद मतदान दोबारा सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया। प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फिलहाल बूथ पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है और मतदाता शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के बीच हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए माहौल गरमा दिया, हालांकि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

https://samacharpost.live/2026/02/seraikela-bride-casts-vote-before-vidaai/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment