मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झरिया नगर निगम चुनाव में बवाल: टायर जलाकर सड़क जाम, कई बूथों पर मतदान प्रभावित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झरिया नगर निगम चुनाव के बीच रविवार सुबह हालात तनावपूर्ण हो गए। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित बूथ नंबर 12, 13, 14 और 15 के पास मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। कई मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच सके और कुछ केंद्रों पर मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई।

देर रात हादसे से भड़का आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, झरिया थाना व घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के बालूगद्दा में देर रात अवैध कोयला लदे एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। रविवार सुबह मतदान शुरू होते ही आक्रोशित लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर डीएवी उच्च विद्यालय के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। जाम के कारण मतदान केंद्रों तक पहुंचने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ बूथों पर मतदान अस्थायी रूप से बाधित भी हुआ।

यह भी पढ़ें :रांची में लोकतंत्र का उत्सव: सांसद दीपक प्रकाश ने परिवार संग किया मतदान, लोगों से की ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील

पुलिस-प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि स्थिति सामान्य हो सके और मतदान सुचारु रूप से जारी रहे।

मतदाताओं में दहशत

हादसे और उसके बाद हुए प्रदर्शन से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और चुनाव प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। झरिया में इस घटना ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया है, लेकिन प्रशासन हालात को सामान्य करने में जुटा हुआ है

https://samacharpost.live/2026/02/deepak-prakash-vote-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment