Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के कुछ इलाकों में आज, 20 फरवरी को बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। यह कटौती आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत हो रहे रख-रखाव और तार बदलने के काम के कारण की जा रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पहले ही लोगों को सूचित किया है।
हरिहर सिंह रोड फीडर में कटौती
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, हरिहर सिंह रोड फीडर के तहत कब्रिस्तान 500 केवीए डीटीआर को बंद रखा जाएगा। इसके चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान आसपास के इलाके के घरों और ऑफिसों में बिजली नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम का डबल मिजाज: सुबह ठंड-कोहरा, दोपहर में तेज धूप
अपर बाजार इलाके में पांच घंटे की बिजली कटौती
अपर बाजार फीडर में भी मेंटेनेंस का काम होगा। माइकी रोड में एलटी तार को हटाकर कवर केबल लगाया जाएगा। इसके कारण सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। यह इलाका व्यावसायिक है, इसलिए दुकानदारों और कारोबारियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
विभाग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से कहा है कि तय समय से पहले जरूरी काम निपटा लें। मोबाइल और इनवर्टर चार्ज कर लें, पानी की टंकी भर लें और जिन कामों में बिजली ज्यादा जरूरी है, उन्हें समय से पहले या बाद में करें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।