Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा राहत भरा मामला सामने आया है। रांची के विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई एक छात्रा को रांची पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
कॉलेज के लिए निकली, रास्ते में हुई लापता
जानकारी के अनुसार, छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विमेंस कॉलेज के आसपास पहुंचने के बाद अचानक उसका कोई पता नहीं चला। छात्रा के लापता होने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।
SSP के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की सूचना मिलते ही राकेश रंजन, एसएसपी रांची ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें: मिहिजाम नगर परिषद चुनाव: अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
चार घंटे में सुरक्षित बरामदगी
पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि महज चार घंटे के भीतर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
जांच जारी, जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है। पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।