IND vs NED: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नजरें सुपर-8 की तैयारी पर

Rupa Kumari | February 18, 2026 | 02:54 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : ICC T20 World Cup 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम अब अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार तीन मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर मौजूद टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी है। ऐसे में यह मैच न सिर्फ जीत की हैट्रिक बढ़ाने का मौका है, बल्कि अगले दौर की रणनीति परखने का भी अहम अवसर होगा। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह बिना किसी दबाव के मैदान में उतरेगी और उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

क्या प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव?

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत ने तीन स्पिनरों के साथ उतरने का दांव खेला था। हालांकि अहमदाबाद की पिच को देखते हुए इस मैच में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की संभावना ज्यादा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं, ताकि सुपर-8 से पहले टीम पूरी तरह तरोताजा रहे। बावजूद इसके, भारत की कोशिश रहेगी कि ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ किया जाए और लय बनी रहे।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों का स्वर्ग

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने पर शुरुआती विकेट मिलने की संभावना रहती है। आंकड़ों की बात करें तो, यहां अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं, 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 5 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने पहली पारी का औसत स्कोर करीब 172 रन यही वह मैदान है, जहां भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 234 रन बनाकर अपना टी20 हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया था।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल लेविट, मैक्स ओ’डौड, बास डि लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लियोन कैचेट, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वान डेर मेरवे, काइल क्लेइन, फ्रेड क्लासेन।

Share this news

संबंधित खबरें