साउथ ऑफिस पाड़ा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के साउथ ऑफिस पाड़ा इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद किया गया। गार्ड का शव अपार्टमेंट परिसर में मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

अचेत अवस्था में मिला गार्ड

स्थानीय लोगों और अपार्टमेंट कर्मचारियों ने गार्ड को अचेत हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: डीजीपी को सेवा विस्तार मिलने पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गार्ड की मौत हत्या के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें