रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमन साहू गिरोह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Meenu | December 29, 2025 | 12:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची पुलिस ने BJP नेता और व्यवसायी से अमन साहू गिरोह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुंदाग थाना क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व व्यवसायी को कंपनी के ऑफिशियल मोबाइल नंबर पर WhatsApp के जरिए फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली थी। पीड़ित ने पुंदाग थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की थी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में म्यूटेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: ऑनलाइन आवेदन होगा बंद, नया सिस्टम लागू

कैसे मांगी गई थी रंगदारी

कंपनी के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर अज्ञात युवक ने WhatsApp मैसेज भेजा। उसने अपना नाम सौरभ सिंह बताया। खुद को अमन साहू गिरोह का सदस्य बताकर ‘प्रोटेक्शन मनी’/रंगदारी की मांग की, मैसेज में फिरौती और हत्या की धमकी भी दी गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही पुंदाग पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने गिरोह के नाम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया।

Share this news

संबंधित खबरें