मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छपरा में ठंड से बचाव की कोशिश बनी काल: बंद कमरे में अंगीठी से दम घुटा, 4 की मौत, 3 गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के छपरा अंबिका भवानी कॉलोनी, भगवान बाजार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक परिवार ने देर रात कमरे में अंगीठी (बोरसी) जलाई और दरवाजे-खिड़कियां बंद कर सो गया। जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस और ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले कमलावती देवी (70 वर्ष), तेजांश (3 वर्ष), आद्या (7 माह), गुड़िया (9 माह) तीन मासूम बच्चों की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :झारखंड में शीतलहर का कहर, गुमला 2.8°C के साथ सबसे ठंडा

घायलों की हालत नाजुक

हादसे में अंजली, अमीषा, अमित कुमार और संजय शर्मा की पत्नी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ठंड में बंद कमरे के अंदर अंगीठी, अलाव या धुआं देने वाले साधन न जलाएं, यह जानलेवा हो सकता है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-cold-wave-harsh-winter-alert/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment