Samachar Post, रांची : देश के महान क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह रांची पहुंचे। उनके साथ पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी यहां झारखंड की राजधानी पहुंची है। सचिन तेंदुलकर युवा इंडिया नाम की संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। युवा इंडिया संस्था झारखंड के आदिवासी एवं गरीब बच्चों को फुटबॉल सिखाकर उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग देने का काम करती है। रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह रांची अपने फाउंडेशन के कार्यक्रम के लिए आएं हैं। जो झारखंड के छोटे-छोटे बच्चों को फुटबॉल और अन्य खेलों की ट्रेनिंग देकर उन्हें काबिल बनाने का काम करती है। इसीलिए आज वैसे बच्चों से मिलकर उन्हें इनकरेज करने का काम करूंगा ताकि आने वाले दिनों में सभी बच्चे देश के बेहतर खिलाड़ी बने। बता दें कि सचिन तेंदुलकर आज शाम तक रांची के ओरमांझी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और फिर देर शाम वह रांची से रवाना होंगे।