मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

--Advertisment--

  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में

Samachar Post डेस्क, रांची : वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 636.22 अंक गिरकर 84,466.47 और निफ्टी 193.25 अंक टूटकर 25,767.30 पर रहा।

किस कारण से आई गिरावट

बाजार में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की बिक्री बताया गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश के शेयर नुकसान में रहे। एशियन पेंट्स, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, रिलायंस, टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट में रहे, जबकि भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त में रहे।

यह भी पढ़ें: IIT-ISM धनबाद की 100वीं वर्षगांठ: गौतम अदाणी देंगे फाउंडेशन डे भाषण

एशियाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

एशियाई बाजारों में हांगकांग, दक्षिण कोरिया और चीन के शेयर नकारात्मक रहे, जबकि जापान का निक्की 225 बढ़त के साथ कारोबार करता रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड 0.21% गिरकर 62.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में कमजोरी

विदेशी मुद्रा बाजार में भी कमजोरी देखी गई। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 90.15 प्रति डॉलर पर खुला। अमेरिकी डॉलर की मजबूत मांग के कारण रुपये पर दबाव बना।

एफआईआई और डीआईआई का बाजार पर प्रभाव

सोमवार को एफआईआई ने 655.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,542.49 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को कुछ सहारा दिया।

https://samacharpost.live/2025/12/iit-ism-dhanbad-centenary-celebration-gautam-adani/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment