Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बढ़ती ठंड के बीच रांची नगर निगम ने बेघर और फुटपाथों पर रात बिताने वाले लोगों के लिए 50 बेड का अस्थायी आश्रय गृह तैयार किया है। प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर यह सुविधा अलबर्ट एक्का चौक स्थित पार्किंग परिसर के पास शुरू की गई है। आश्रय गृह में 30 बेड पुरुषों के लिए और 20 बेड महिलाओं के लिए बनाए गए हैं।
हीटर, कंबल और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था
ठंड से बचाव के लिए आश्रय गृह में मोटे पर्दे, कंबल, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी और हीटर उपलब्ध कराए गए हैं।
सुरक्षा के तहत प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग दरवाजे बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पटना में नया घर बनाने पर CCTV अनिवार्य, बिना कैमरा नक्शा पास नहीं होगा
बेघर लोगों की खोज में विशेष रेस्क्यू अभियान
नगर निगम की टीम हर रात शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और फुटपाथों पर विशेष रेस्क्यू अभियान चला रही है। टीम ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें तुरंत नजदीकी आश्रय गृह में भेज रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।