Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JCI रांची का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया और टीम 2026 का गठन कर दिया गया। नई टीम में अभिषेक जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि साकेत अग्रवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के पद पर आदित्य जालान, अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल, रवि आनंद, निशांत मोदी और निखिल अग्रवाल चुने गए। सह सचिव का पद मनदीप सिंह और कोषाध्यक्ष का पद ऋषभ जैन को मिला।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा, छात्रवृत्ति और धान समर्थन मूल्य को लेकर किया प्रदर्शन
निदेशक मंडल का चयन
संस्था के निदेशक पदों पर ऋषभ जालान, अमन सिंघानिया, निखिल मोदी, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, उदित तुलस्यान, अमन पोद्दार, अग्निश मित्रा, किशन अग्रवाल, अनीश जैन, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, रविकांत समोटा, अभिषेक नर्नोली, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, सृजन हेतमसरिया और अंकित मोदी को चुना गया।
अध्यक्ष ने दी बधाई
चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी, अमित खोवाल और गौरव अग्रवाल ने निष्ठापूर्वक कार्य किया। तत्कालीन अध्यक्ष प्रतीक जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक जैन को माला पहनाकर बधाई दी, जबकि साकेत अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। चुनाव प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, आनंद धानुका, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, नारायण मुरारका, अरविंद राजगढ़िया और दीपक कुमार अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। संस्था के प्रवक्ता आदित्य जालान ने यह जानकारी साझा की।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।