Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के पंडरा बाजार समिति, बनहौरा रोड स्थित तीन दुकानों (N-24, 25 और 27) में चोरों ने दीवार तोड़कर प्रवेश किया और चोरी की। चोरों ने दुकानों से नकद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए।
यह भी पढ़ें: देवघर: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्दी पकड़ा जा सके।
पहली बार नहीं, सुरक्षा बढ़ाने पर विचार
यह चोरी पंडरा बाजार समिति में पहली बार नहीं हुई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर विचार करना शुरू कर दिया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।