5 आईएएस को मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

Samachar Post | March 12, 2024 | 01:52 PM IST


DainikUpdate24x7, रांची :  महानिदेशक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखण्ड भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित डॉ अमिताभ कौशल अतिरिक्त प्रभार-सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. मुख्यमंत्री के सचिव, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल अतिरिक्त प्रभार सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ स्थानिक आयुक्त, झारखण्ड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

Universal-Honda-Republic-Day

प्रभारी सचिव, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रभारी सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. प्रबंध निदेशक झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, रांची के पद पर पदस्थापित सत्येन्द्र कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

Share this news

संबंधित खबरें