Samachar Post रिपोर्टर, बिहार: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके नए आवास 7 सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। करीब 25 से 30 मिनट तक चली इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होना है। ऐसे में इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि अगले 4-5 दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार के गठन, विभागों के बंटवारे और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: नवादा में हाथियों का तांडव: 58 वर्षीय व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला, एक महीने में दूसरी मौत
पहले डिप्टी सीएम से की मुलाकात
नीतीश कुमार से मिलने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के आवास पर भी मुलाकात की थी। इसके बाद वे सीधे 7 सर्कुलर रोड पहुंचे, जहां पूर्व सीएम से अहम बातचीत हुई।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।