Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।
परिजनों से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां की परिचित दो महिलाओं पर आरोप है कि वे बच्ची को अपने साथ लेकर गई थीं, जहां कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर देवघर में समीक्षा बैठक, DC ने दिए निर्देश
पुलिस जांच में सामने आए संकेत
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित महिलाओं का संबंध अवैध गतिविधियों से हो सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं फरार दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।