रांची के सोनाहातू में कुएं में गिरा हाथी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rupa Kumari | April 2, 2026 | 10:33 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: सोनाहातू के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बुंडू वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां हाथी भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में भटकते हुए हाथी अचानक एक खुले कुएं में गिर गया। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई।

वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जेसीबी मशीन और रस्सियों का इस्तेमाल, कुएं के किनारे की मिट्टी काटकर रास्ता बनाने की योजना, हाथी की स्थिति पर लगातार निगरानी अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हाथी सुरक्षित है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:बोकारो में पुलिस-मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस गुप्ता को लगी गोली

मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का विरोध

रेस्क्यू के दौरान एक नई चुनौती भी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, वे कुएं को काटने की अनुमति नहीं देंगे। इससे बचाव कार्य में देरी हो सकती है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसे नियंत्रित करना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करें। पूरे इलाके की नजर अब इस बात पर टिकी है कि हाथी को कब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

Share this news

संबंधित खबरें