Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। चार पुलिस अवर निरीक्षकों (SI) का तबादला किया गया है, जबकि एक निरीक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से हटाकर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है।
अन्य अधिकारियों की नई पोस्टिंग
विरेन्द्र मुर्मू (पूर्व में कुरडेग थाना) को बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है। विद्यासागर चौरोसिया को पुलिस केंद्र से कुरडेग थाना भेजा गया है। सच्चिदानन्द गुप्ता को पुलिस केंद्र से गिरदा ओपी में पदस्थापित किया गया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा अंचल से सदर थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 45 एकड़ जंगल में उत्खनन, केस दर्ज
प्रशासनिक उद्देश्य
इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से संचालित करना बताया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।