Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :सिमरिया में ‘नो-एंट्री’ के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक 57 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में चौकीदार सत्येंद्र सिंह ट्रक चालकों से खुलेआम पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वह ट्रकों को रोककर ‘नो-एंट्री’ के दौरान पास कराने के नाम पर पैसे लेकर उन्हें आगे जाने दे रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चौकीदार पैसे लेकर अपनी वर्दी की जेब में रख रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर गोलीकांड: विक्की सिंह राजपूत पर हमले में 4 आरोपी गिरफ्तार
NH-22 के चेकपोस्ट का मामला
यह मामला जबड़ा बाजार चेकपोस्ट का बताया जा रहा है, जो NH-22 पर स्थित एक व्यस्त मार्ग है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ट्रकों का आवागमन होता है।
प्रशासन का त्वरित एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकीदार को 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया है। इस घटना से न सिर्फ विभाग की छवि धूमिल हुई है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वसूली लंबे समय से जारी थी।
Reporter | Samachar Post