Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए उपायुक्त (डीसी) की अध्यक्षता में कमिटी गठित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर उठाया जा रहा है। मंत्री के असम दौरे से लौटने के बाद जल्द ही जांच कमिटी का गठन किया जाएगा। इस कमिटी में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक
जांच पूरी होने तक संबंधित नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। खासतौर पर ऋषभ कुमार के ट्यूटर पद पर योगदान देने पर भी फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने मंत्री के निर्देश पर जांच के आदेश जारी किए थे।
यह भी पढ़ें: रामगढ़ में जल संकट पर उबाल: बाल्टी-बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रखंड कार्यालय का घेराव
रिपोर्ट के आधार पर होगा फैसला
जांच कमिटी पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि नियुक्ति प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई है या नहीं। फिलहाल इस विवाद पर सभी की नजरें जांच कमिटी के गठन और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।