- RDSS योजना के तहत मेंटेनेंस कार्य, लोगों से सहयोग की अपील
Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची के लोगों के लिए जरूरी खबर है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने, कवर केबल लगाने और पोल खड़ा करने का काम किया जा रहा है।
कोकर में 6 घंटे बिजली बंद
कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन में बड़गाईं और न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित इलाके कृष्णा पुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर यहां पुराने तारों को हटाकर कवर केबल लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: NCERT बना ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, अब डिग्री से लेकर PhD तक कराएगा पढ़ाई
ओरमांझी-इरबा क्षेत्र में भी कटौती
रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी और इरबा इलाके में भी अलग-अलग समय पर बिजली कटेगी इरबा बाजार टांड़ व आसपास सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिवाजी नगर, बूटी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां 11 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
डोरंडा में भी असर
डोरंडा डिवीजन के अनंतपुर और एचएसएल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। कवर केबल लगाने से फॉल्ट और तार टूटने की समस्या में कमी आएगी।
लोगों से अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और इस दौरान सहयोग करें, ताकि काम समय पर पूरा किया जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।