Samachar Post रिपोर्टर, रांची: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। नामकुम इलाके में छापेमारी कर कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान उसके ठिकानों से भारी मात्रा में नकली और अवैध शराब बरामद की गई। छापेमारी में तैयार नकली शराब, स्प्रिट और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। अधिकारियों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, स्वर्ण पदक विजेताओं ने DC से की मुलाकात
पुराना आपराधिक इतिहास
सूत्रों के मुताबिक, नरेश सिंघानिया का अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध शराब कारोबार से पुराना संबंध रहा है। वह पहले भी कई मामलों में आरोपी रह चुका है। वर्ष 2017 में रांची में जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला पूरे राज्य में सुर्खियों में आया था। इसके बाद वह लंबे समय तक फरार रहा और 2021 में गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने एक बार फिर अवैध शराब का नेटवर्क खड़ा कर लिया था, जिस पर अब दोबारा बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।