- रांची के Chatra Rifle Club की दो शूटर देश स्तर पर दिखाएंगी दम, राज्य में गर्व का माहौल
Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य की दो होनहार निशानेबाज तनु वर्मा और स्नेहा कुमारी भारतीय टीम ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई हैं। Chatra Rifle Club से जुड़ी ये दोनों खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। तनु वर्मा 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी, जबकि स्नेहा कुमारी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के लिए भोपाल में आयोजित ट्रायल्स में भाग लेंगी।
पहले भी जीत चुकी हैं कई पदक
दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वे पहले भी झारखंड के लिए कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही हैं। उनके चयन से पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह भी पढ़ें: जर्जर सड़क से मिलेगी राहत: खूंटपानी कॉलेज रोड पर 3.91 करोड़ खर्च, 9 महीने में बनेगी नई सड़क
कोच को खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा
क्लब के कोच नितीश ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाएंगी और राज्य का नाम रोशन करेंगी।
नए खिलाड़ियों को भी मिल रहा प्रशिक्षण
Chatra Rifle Club में लगातार नए खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। आने वाले समय में यही खिलाड़ी राज्य और देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।