गढ़वा एसपी ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर चर्चा

Rupa Kumari | April 24, 2026 | 02:06 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया और औपचारिक सम्मान प्रकट किया। मुलाकात के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: शराब लदे 407 ने मारी जोरदार टक्कर, NH-39 पर 3 की मौत

कानून-व्यवस्था व समन्वय पर जोर

एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। आम जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। वहीं प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने प्रशासनिक समन्वय बनाए रखने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल से लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सकती है। इस शिष्टाचार मुलाकात को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय से जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें