Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद पुलिस ने फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। पुलिस लगातार उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने में जुटी है और उसके कई सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रिंस खान की गिरफ्तारी अब ज्यादा दूर नहीं है। पुलिस उसके ठिकानों और गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें :झारखंड में ट्रेज़री घोटाले से हड़कंप: सभी पुलिसकर्मियों के 10 साल के वेतन की होगी जांच
रंगदारी को लेकर सख्त चेतावनी
एसएसपी ने साफ चेतावनी दी है कि प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने या धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी धमकी भरे कॉल की तुरंत सूचना पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान पहले जिस देश में छिपा था, वहां से निकलकर अब दूसरे देश में पहुंच गया है, जहां कार्रवाई करना चुनौतीपूर्ण है। हालांकि, उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है।
गैंग पर लगातार शिकंजा
पुलिस का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उसके गैंग से जुड़े किसी भी अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी वारदात की स्थिति में पहले से अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post