Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड के धनबाद में होमगार्ड के करीब 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसे पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है। भर्ती के लिए बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रिहर्सल भी कराया गया। इस बहाली में करीब 15 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी। हर दिन लगभग 1000 महिला और पुरुष उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा
अभ्यर्थियों को सबसे पहले फिजिकल टेस्ट देना होगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद समेत अन्य परीक्षण शामिल हैं। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही आगे लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान पत्र जांच, दस्तावेज सत्यापन और एफआरडी प्रक्रिया के जरिए कड़ी जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा न हो सके।
यह भी पढ़ें: अंडर-19 टीम में चयन का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
CCTV निगरानी में पूरी प्रक्रिया
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकारी नौकरी के इस अवसर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।