Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर में महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर जिला प्रशासन ने अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता नमन प्रियेश लकड़ा ने की, जबकि सौरव भी मौजूद रहे। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों तथा संबंधित कानूनों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। DC ने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता तभी संभव है, जब आम लोगों को कानून और योजनाओं की सही जानकारी मिले।
कानून का उद्देश्य अधिकार दिलाना भी
DC ने स्पष्ट किया कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी इसका उद्देश्य है। लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होगी, तभी वे उनका प्रभावी उपयोग कर सकेंगे। बैठक में घरेलू हिंसा के मामलों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाएं और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: सरायकेला में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय ट्रेनिंग पूरी
हर महिला तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि जिले की सभी महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि देवघर के ग्रामीण इलाकों में कई महिलाएं आज भी मजदूरी करने को मजबूर हैं। प्रशासन ने जागरूकता अभियान और योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।