Samachar Post रिपोर्टर,चतरा: झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह 58 वर्षीय पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र यादव रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने तलाश शुरू की, जिसके बाद अगले दिन उनका शव गांव के पास मिलने की खबर आई।
महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने देखा शव
शनिवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों की नजर गांव के पास पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप सुमन और थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सरयू राय का बड़ा बयान: BJP-कांग्रेस के बिना भी झारखंड में बन सकती है सरकार
हत्या की आशंका से बढ़ी चिंता
परिजन और ग्रामीण इस घटना को हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि योगेंद्र यादव की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।