Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: बोकारो में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात गिरोह राहुल दुबे के सदस्य प्रिंस गुप्ता को गोली लग गई। घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हथियार बरामदगी के दौरान फायरिंग
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रिंस गुप्ता को पूछताछ के बाद हथियार बरामदगी के लिए जंगल में ले जाया था। इसी दौरान उसने मौका देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल होकर गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें: पलामू: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या का प्रयास, हालत अब स्थिर
इलाके में सर्च ऑपरेशन
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम (FSL) मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इससे पहले बोकारो पुलिस ने राहुल दुबे और प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। 2 अपराधी दोनों गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, 5 अपराधी राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। पूरे मामले को लेकर बोकारो पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। हाल के दिनों में रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।