Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का रांची में भव्य स्वागत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरमू बाइपास रोड, डिबडीह स्थित कार्निवाल सेलिब्रेशन हॉल में होगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव, विधायक दल नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर, राणा कोडरमा से पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्र यादव सहित प्रदेश के तमाम नेता आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। विगत दिनों राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर पार्टी कोर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सभी चार विधायक सुभाष यादव, अनिता यादव, कैलाश यादव, मो. इरफान अंसारी साथ ही युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन यादव, श्रीराम यादव, जनार्दन कुमार, और धर्मेंद्र महतो मौजूद थे। बैठक में तय हुआ कि 5 अप्रैल को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :हजारीबाग कांड पर NCW सख्त: आजसू की पहल पर लिया संज्ञान
24 जिलों से लगभग 10,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे
राजद के सभी नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। राज्य के 24 जिलों से लगभग 10,000 कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकांश कार्यकर्ता 4 अप्रैल से रांची पहुंचना शुरू करेंगे। पूरे शहर में राजद के होर्डिंग और झंडे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल सैकड़ों तोरणद्वारों और रंग-बिरंगे सजावट से सजाया जाएगा। स्वागत समारोह में नागपुरी छऊ नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा। कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के कई संदेश और सुझाव देंगे।
Reporter | Samachar Post