Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी हाट परिसर में शनिवार को खाटू श्याम परिवार की ओर से भगवान खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे इलाके में भक्ति का माहौल देखने को मिला।
शिव मंदिर से शुरू हुई निशान यात्रा
निशान यात्रा की शुरुआत महादेववरण शिव मंदिर परिसर से हुई। यहां भक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा मिर्जाचौकी बाजार, रेलवे फाटक, गांधीनगर, उत्तरी महादेववरण, रेलवे स्टेशन रोड, चौधरी पट्टी, महादेववरण गांव, लोहार पट्टी और निमगाछी मोड़ होते हुए वापस पूजा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें: गुमला में छह साल के बच्चे का शव कुएं से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना
खाटू श्याम परिवार के भल्टू चौधरी और अन्य सदस्यों ने बताया कि भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इस आयोजन के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं।
भजन संध्या में गूंजेंगे खाटू श्याम के भजन
रविवार देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल विशेष रूप से उपस्थित होंगे और अपने भजनों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
भंडारे का भी होगा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान शाम को भव्य भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मिर्जाचौकी क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने के लिए खाटू श्याम परिवार के सदस्य सभी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।