Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची रेल मंडल में दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 26 मार्च को कोलकाता स्थित गार्डेन रीच मुख्यालय से जारी आदेश में दो वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर के पद पर कार्यरत शुचि सिंह को अब पोस्टिंग ऑफिसर/आरसीटी बनाया गया है। वहीं श्रेया सिंह को सीनियर DCM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यानी दोनों अधिकारियों के बीच पदों की अदला-बदली की गई है। रेलवे के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें :हाईकोर्ट सख्त: जवाब नहीं देने पर PCCF और अधिकारियों को तलब
CBI कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल
हाल ही में हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की थी। इस दौरान एक अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सीनियर DCM शुचि सिंह से भी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद पूरे रेल मंडल में हलचल मच गई थी। CBI कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इसे सिस्टम को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post