Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के कडरू इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब DAV Kapildev Public School के पास एक गैरेज में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी Yamaha FZ बाइक अचानक धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही आसपास के लोग घबरा गए और मौके से दूर हटने लगे।
यह भी पढ़ें :सरायकेला के आदित्यपुर में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर फायरिंग, कर्मचारी बाल-बाल बचे
आग लगते ही मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के कुछ देर बाद बाइक के टायर फटने की तेज आवाज आई, जिससे इलाके में और ज्यादा दहशत फैल गई। लोगों ने दूर से ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका।
आधे घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
बाइक में लगी आग करीब आधे घंटे तक जलती रही। इस दौरान पूरे इलाके में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post