- हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी जमानत याचिका, अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के चर्चित आर्मी लैंड स्कैम में जेल में बंद आरोपी मो. अफसर अली को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अब कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे जल्द ही जेल से रिहा हो सकते हैं। दरअसल यह मामला रांची के बरियातू इलाके में स्थित सेना की जमीन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री और फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने की साजिश रची गई थी। जांच एजेंसियों ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें मो. अफसर अली को भी आरोपी बनाया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इससे पहले अफसर अली ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें :जमीन विवाद में हुई थी सुकरा महतो की हत्या, शूटर समेत 5 गिरफ्तार
अन्य मामलों में पहले ही मिल चुकी हैजमानत
बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा दर्ज अन्य मामलों में अफसर अली को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। अब सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने की राह पूरी तरह साफ हो गई है। फिलहाल इस मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
Reporter | Samachar Post