Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : पलामू पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 215 किलो से अधिक डोडा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मनातू थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में डोडा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनातू इलाके में छापेमारी की और मौके से बड़ी मात्रा में डोडा बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धनबाद में फिल्मी स्टाइल डकैती: बच्चों को बंधक बना रिटायर्ड हवलदार के घर लूट
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।