Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को बंशीधर नगर पहुंचे और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
डीआईजी किशोर कौशल ने सबसे पहले अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दस्तावेजों, लंबित मामलों और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है और इसके लिए हर अधिकारी को सतर्क और सक्रिय रहना होगा।
यह भी पढ़ें: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप : पिता की मौत, बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा
थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
बैठक के दौरान डीआईजी ने क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की। उन्होंने गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और लोगों का भरोसा बनाए रखने पर भी जोर दिया।
न्यायालय परिसर की सुरक्षा का जायजा
डीआईजी ने बंशीधर नगर न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन करने और परिसर में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी मजबूत रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में मौजूद रहे अधिकारी
निरीक्षण के दौरान अमन कुमार (एसपी), सत्येंद्र नारायण सिंह (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी), क्षेत्रीय इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी के इस दौरे को पलामू क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।